शक करने की भी हद होती है यारों...
पप्पू ऑफिस से आया और पड़ोसन मायके से आयी...
दोनों को अपार्टमेंट की सीढ़ी चढ़ते देख पत्नी बोली-
स्टेशन लेने गए थे क्या?
लॉटरी कंपनी से एक कॉल -
सर आप बैंकॉक की यात्रा के दो टिकट जीते हैं,
आप किसके साथ जाएंगे?
.
.
.
पप्पू - मैं अकेला ही दो बार जाऊंगा...!!!
पति किचन में जाता है,
उसकी पत्नी रोटी बना रही होती है,
वो उसे टोकता है- ये क्या कर रही हो,
ऐसे मत पलटो, ऐसे जल जाएगी रोटी,
जल्दी करो जल जाएगी रोटी...!
पत्नी (गुस्से में) - अब तुम मुझे सिखाओगे रोटी बनाना...?
पति (मुस्कुराते हुए) - नहीं, मैं तो सिर्फ तुम्हे ये बताना चाहता था कि
जब मैं ड्राइविंग करता हूं और
तुम बोलती हो तो मुझे कैसा लगता है...!!!
दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीके घर जाता है?
पप्पू - कहती नहीं, बोलती है!
दोस्त - क्या?
पप्पू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हे बिगाड़ा...!!!