संता ने चार लोगों को कार से दबा दिया...
जज - तुमने तो शराब भी नहीं पी थी तो फिर ऐसा क्यों किया?
संता - कस्टमर केयर वालों ने कहा था कि इस गाने के लिए चार दबाएं...!!!
भिखारी - साहब एक रुपया दे दो।
साहब - कल आना कल।
भिखारी (झल्लाकर) - इसी कल-कल के चक्कर में मेरा
लाखों रुपया इस मोहल्ले में फंसा हुआ है...!!!
मास्टर - मोहन, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं?
मोहन - सर वो गुजर गये...
मास्टर - अरे, क्या हुआ था उन्हें?
मोहन - वो टीवी पर रामदेव बाबा को देखकर योगा कर रहे थे।
मास्टर - अच्छा, फिर?
मोहन - बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर - अच्छा फिर?
मोहन - फिर क्या अचानक लाइट चली गयी और
तीन घंटे बाद जब लाइट आयी तब तक दादाजी चल बसे थे...!!!
पत्नी - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
जो बोलना हो सीधा मुझे बोला करो।
पति - देखो जब टीवी में कोई खराबी आती है तो
कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है,
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं ना...!!!