फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के लिए लड़के ने लाई एक ऐसी चीज कि हो गई जोरदार कुटाई, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 09 Dec 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------------------------- 

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला-  
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो। 

आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो!

साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है तो
साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!!! 

Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी,
तभी पति की भी आंख खुल गयी।

पति - पगला गई हो क्या, सुबह सुबह मेकअप? 

पत्नी - चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!!! 
विज्ञापन

Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का (रोमांटिक अंदाज में) - जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं। 

लड़की : सो स्वीट... क्या लाए हो?

लड़का - जूं निकालने वाली कंघी...!!! 

फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें