फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny jokes In Hindi: कविता और निबंध के बीच पप्पू ने बताया ऐसा अंतर, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 13 Mar 2022 06:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
विज्ञापन

जिंदगी की आपाधापी में, बढ़ती परेशानियों में, काम के बढ़ते घंटो में, प्रतिस्पर्धा के दौर में, महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों में लोगों की जिंदगी तनाव से भरपूर है। महंगी से महंगी दवा से भी इसका इलाज करना मुश्किल है। ऐसे में कोमल भावनाओं की जर्जर होती इन इमारतों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय है। खास बात ये है कि इसके लिए हमें कोई कीमत अदा करने की जरूरत भी नहीं होती। अगर किसी चीज की जरूरत हो तो वो है दिन में कुछ वक्त निकाल कर खुलकर हंसना। इसलिए आज हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और खुशी घोलते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसी का ये मजेदार सफर...

विज्ञापन


सोनू दर्जी का काम करता था,
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
तभी उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
"तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा",
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!

मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
क्लास में टीचर ने बच्चों से पूछा -
बताओ, कांटों से भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति,पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या फिर दोस्त...?
बंटू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...!
फिर टीचर ने भी चप्पल से की बंटू की पिटाई...!

मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक बार गटरू को जोर-जोर से रोता हुआ देख पप्पू ने उससे पूछा;
पप्पू- तुम क्यों रो रहे हो?
गटरू- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है!
पप्पू- तो तुम क्यों रो रहे हो, क्या तुम उस हाथी से बहुत प्यार करते थे?
गटरू- नहीं!
पप्पू- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
गटरू- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है!

मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- बताओ कविता और निबंध में क्या अंतर है?
पप्पू- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द कविता जैसा लगता है
और पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है...
पप्पू की बात सुनकर टीचर की आंखों में आंसू आ गए,
उन्होंने उसे क्लास का मॉनिटर बना दिया।
विज्ञापन

मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तेहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो। क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें