फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, 26-27 को ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Thu, 23 Apr 2020 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में कर्फ्यू में ढील के दौरान खरीदारी के लिए निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 से 29 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.7, कांगड़ा में 31.5, सुंदरनगर में 30.3, सोलन में 28.0, नाहन में 29.2, भुंतर में 29.2, चंबा में 29.3, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 21.6 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, मौसम साफ रहने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.7, कल्पा में 3.9, मनाली में 5.8 और शिमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नाहन में प्रदेश में सबसे अधिक 16.7 और ऊना में 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें