फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : शिमला-कालका ट्रैक के दूसरे चरण का काम 27-28 को, दो दिन तक तारादेवी तक ही चलेंगी रेलगाड़ियां

Wed, 11 Jun 2025 02:58 PM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 27 और 28 जून को तारादेवी तक ही ट्रेनें चलेंगी। इस समय 12 जून तक ट्रेनें तारादेवी तक भेजी जा रही हैं। यहीं से सभी ट्रेनें वापस आ भी रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर समरहिल में पुल मरम्मत के लिए अब 27 और 28 जून को तारादेवी तक ही ट्रेनें चलेंगी। रेलवे बोर्ड ने दूसरे चरण में काम करवाने के लिए योजना तैयार कर ली है। योजना के अनुसार पुल पर फिनिशिंग कार्य होगा। पहले चरण में निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। कार्य का तकनीकी विंग के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्य में संतोष जताया है।

विज्ञापन


अभी ये स्थिति
इस समय 12 जून तक ट्रेनें तारादेवी तक भेजी जा रही हैं। यहीं से सभी ट्रेनें वापस आ भी रही हैं। अब इसके बाद अंतिम सप्ताह में रेलवे बोर्ड ने कार्य करवाने का निर्णय लिया है। दो चरणों में कार्य पूरा होने पर पुल की मरम्मत भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद सभी ट्रेनों को चलाने की समयावधि रेलवे बोर्ड जारी करेगा।

समरहिल में 14 अगस्त 2023 को क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 14 अगस्त 2023 की बरसात में समरहिल के पास पुल 800 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बादल फटने से पानी का अधिक फ्लो आने से पुल के गार्डर तक टूट गए थे। रेलवे लाइन हवा में लटक गई थी। इसके बाद यहां पर दो गार्डर की सहायता से पुल बनाया गया। ये पुल दो वर्षों बाद मरम्मत मांगने लगा। अब इसकी मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन


तकनीकी विंग ने दो चरण में काम पूरा करने की योजना बनाई है। पहले चरण में काम तेजी से चला हुआ है। कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में 27 व 28 जून को तारादेवी तक ट्रेनें भेजने की योजना है। -नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें