फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी के कुठेड़ विद्यालय के परिसर में मृत मिली महिला, बेटी बोलीं- भाई-भाभी ने की हत्या

Tue, 19 Aug 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। वहीं, बेटी ने बयान दिया है कि भाई-भाभी अकसर मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में महिला की मौत के मामले को लेकर मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल चुवाड़ी की ग्राम पंचायत कुडनू की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ के परिसर में बुजुर्ग महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। कमला देवी (63) पत्नी मघर सिंह निवासी कुठेड़ के रूप में इनकी पहचान हुई है। महिला की बेटी ने अपने भाई-भाभी पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बयान दिया है कि भाई-भाभी अकसर मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करते थे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला तीन वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुई थी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी तब सामने आई जब सोमवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर में महिला का शव देखा और स्थानीय लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़े से शव को ढका और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमन चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कमला देवी रविवार रात करीब 11:00 बजे तक घर पर ही थी। सुबह अचानक स्कूल परिसर में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएसपी सिहुंता योगराज ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला की बेटी ने अपने भाई-भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है, उनके बयान को दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें