फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बनेंगे हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष? बोले- नया जिम्मा मिला तो नहीं हटेंगे पीछे

Thu, 07 Aug 2025 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Congress New President : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आलाकमान के आदेश को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान जिम्मेदारी से संतुष्ट हैं, लेकिन आलाकमान कोई भी जिम्मेदारी देता है तो उससे पीछे नहीं हटेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की नियुक्ति की अटकलों ने राजनीति को गरमा दिया है। वीरवार को राज्य सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आलाकमान के आदेश को कोई नकार नहीं सकता। सभी नेताओं ने हाईकमान के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान जिम्मेदारी से संतुष्ट हैं, लेकिन आलाकमान कोई भी जिम्मेदारी देता है तो उससे पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन


रोहित ने कहा कि सभी मंत्रियों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के समक्ष दिल्ली में अपना पक्ष रखा है। सभी मंत्री अपनी मौजूदा जिम्मेदारी से संतुष्ट हैं। किसी को भी अगर आलाकमान कोई जिम्मेदारी देगा, तो वे उससे इनकार नहीं कर सकते। रोहित ठाकुर ने माना कि लंबे समय से कांग्रेस का संगठन न होने की वजह से पार्टी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनाव से पहले ही कार्यकारिणी का गठन बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें