फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 05 Mar 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- - फोटो : .
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार और रविवार को ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है। पूरे प्रदेश में सात मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन


उधर, शिमला समेत पूरे प्रदेश में पारा चढ़ने से मौसम गर्म हो गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20, धर्मशाला में 22.6, ऊना में 32.0, नाहन में 27.7, केलांग में 8.1, पालमपुर में 24.5, सोलन में 25.2, मनाली में 18, बिलासपुर में 28.3, हमीरपुर में 29.8 और मंडी में 26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान शिमला में 12, सुंदरनगर में 9.5, भुंतर में 8.5, कल्पा 2.6, मनाली में 2.8 और केलांग में 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे प्रदेश में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में पांच और छह मार्च को गर्जना के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरे प्रदेश के तापमान में कमी आने की बात भी कही गई है। उधर, सात मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें