कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि पांच राज्यों में जब तक चुनाव चल रहे थे देश में सब ठीक चल रहा था, चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने संकट को लेकर उपदेश देने शुरू कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि पांच राज्यों में जब तक चुनाव चल रहे थे देश में सब ठीक चल रहा था, चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने संकट को लेकर उपदेश देने शुरू कर दिए हैं। विनय कुमार ने प्रधानमंत्री की उस अपील पर आश्चर्य जताया है, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते लोगों से सोना कम खरीदने, पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने, विदेश यात्राएं टालने तथा वर्क फ्रॉम होम अपनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विनय कुमार ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार देश में तेल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की किसी भी कमी से इनकार कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री की यह अपील पूरी तरह विरोधाभासी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में सरकार की नीतियों में बदलाव के कारण देश तेल और गैस संकट की स्थिति में पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आर्थिक चुनौतियों पर स्पष्टता और ठोस समाधान पेश करने की मांग की है।