फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल नेगी मौत मामला: सदर थाना शिमला में डिलीट हुआ था पेन ड्राइव का डाटा, CCTV फुटेज से बरामद हुई रिकॉर्डिंग

Fri, 19 Sep 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Vimal Negi Death Case : विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि विमल नेगी के शव की जांच के दौरान मिली पेन ड्राइव का डाटा राजधानी शिमला के सदर पुलिस थाने में डिलीट किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विमल नेगी (फाइल फोटो)/सीबीआई की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव की जांच के दौरान मिली पेन ड्राइव का डाटा राजधानी शिमला के सदर पुलिस थाने में डिलीट किया गया था। सीबीआई जांच में यह खुलासा हुआ है। थाने की सीसीटीवी फुटेज से बरामद रिकॉर्डिंग से इसके पुख्ता सबूत एजेंसी के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन

सीबीआई की ओर से अदालत में सौंपी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक 21 मार्च को सुबह 8:07 से 8:20 के बीच पंकज ने शिमला सदर थाने के कंप्यूटर में पेन ड्राइव लगाई और फाइलें खोलीं। इसी थाने में एएसआई पंकज शर्मा तैनात था। सीबीआई का आरोप है कि विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को बचाने के लिए एएसआई पंकज शर्मा ने जानबूझ कर सबूत नष्ट किया।

पेन ड्राइव 15 अप्रैल को एसआईटी ने जब्त की थी और फोरेंसिक जांच में भी पेन ड्राइव फॉर्मेट की पुष्टि हुई है। सीबीआई के मुताबिक विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने के षड्यंत्र में एक से अधिक व्यक्ति शामिल हैं। सीबीआई ने हिरासत के दौरान एएसआई पंकज के मोबाइल फोन के डाटा की भी जांच की है, जिसमें कई आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया है कि एएसआई पंकज शर्मा जांच में सहयोग नहीं कर रहा, पेन ड्राइव में क्या डाटा था, फॉर्मेट करने से पहले उसने डाटा कहां सेव करके रखा, उसकी जानकारी हासिल करना जरूरी है।

दिल्ली में नार्को टेस्ट के लिए हुए तैयार, न्यायालय के समक्ष इन्कार
एएसआई पंकज शर्मा बार-बार अपना बयान बदल रहा है। दिल्ली में जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए तैयार था। इसके लिए लिखित में स्वीकार भी किया। लेकिन अदालत के समक्ष इससे इन्कार कर दिया। जांच में देरी के लिए पंकज गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

नकदी और लाइसेंस तलाई पुलिस को दिया, पर पेन ड्राइव नहीं
सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि 18 मार्च को सुबह 7 से 8 बजे के बीच मछुआरे महेंद्र सिंह व सुनील कुमार को सतलुज नदी में शव दिखा। उन्होंने पुलिस स्टेशन स्वारघाट को इसकी सूचना दी। एएसआई पंकज शर्मा, होमगार्ड सुरेश कुमार व मछुआरे 4:30 बजे मौके पर पहुंचे। पंकज ने मछुआरे सुनील से जेबें व जैकेट चेक करवाई। पर्स से नकदी, पेन ड्राइव व ड्राइविंग लाइसेंस मिला। नकदी और लाइसेंस पुलिस स्टेशन तलाई के स्टाफ को दिया गया, लेकिन पेन ड्राइव नहीं दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें