फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- हिमाचल प्रदेश के 150 से 200 आबादी वाले गांव सड़कों से जुड़ेंगे

Mon, 16 Jun 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश में 150 से 200 आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ये कहना है लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरानाहुली मेले के समापन समारोह में पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि विभाग ने प्रदेश के दूरस्थ 150 से 200 आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को स्वैच्छिक तौर पर भूमि दान कर विकास में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कें निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पधर मंडल की पांच सड़कें भी शामिल हैं जिनके लिए लगभग 26 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।

विज्ञापन


द्रंग विधानसभा क्षेत्र में स्थित विश्व विख्यात पर्यटन स्थल एवं ऋषि पराशर की तपोस्थली में आयोजित जिला स्तरीय सरानाहुली मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलों के निर्माण के लिए लगभग 140 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से मंजूर करवाई गई है।

गत वर्षों बाढ़ में बह गए पंडोह के ऐतिहासिक पुल की जगह अब एक नया पुल जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा। इस पुल की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है, जिससे ब्यास का जल स्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ने पर इसे सुरक्षित रखा जा सके। इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। पिछली बरसात में कुल्लू-मंडी के बीच फोरलेन सड़क को भारी नुकसान होने पर कमांद-कटौला-बजौरा सड़क एक बेहतर विकल्प साबित हुई। ऐसे में अब इस सड़क के रखरखाव पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें