प्रतियोगिता के सभी पांच लीग मुकाबले विजयवाड़ा में खेले जाएंगे। एचपीसीए की ओर से जारी टीम में कांगड़ा जिले के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें भावेश ठाकुर, रियांश ठाकुर और यश चौधरी शामिल हैं। बिलासपुर से अंश गौतम और सुवंश द्विवेदी, कुल्लू से शौर्य और वेदांत शर्मा, मंडी से आदिश मिन्हास, अर्णव ठाकुर और यश वर्मा टीम में चुने गए हैं। शिमला से कप्तान संभव शर्मा सहित अथर्व आर्य, नीरव और संयम भलूनी को मौका मिला है। सोलन से अभिनव शर्मा, समीर लबाना और उदयवीर अट्लास और ऊना से नमिश कालिया टीम का हिस्सा होंगे।
14 नवंबर को पहला मुकाबला असम से
हिमाचल का पहला मुकाबला 14 से 16 नवंबर तक असम के साथ होगा। इसके बाद 19 से 21 नवंबर तक मध्य प्रदेश, 25 से 27 नवंबर तक त्रिपुरा और 30 नवंबर से दो दिसंबर तक झारखंड के खिलाफ टीम मैदान में उतरेगी। लीग चरण का आखिरी मुकाबला 6 से 8 दिसंबर तक वडोदरा के खिलाफ खेला जाएगा।