फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेंगे युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य

Wed, 03 Jun 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे। भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध करने के लिए अपनी टीम के साथ पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा का आयोजन 5 जून को झलेड़ा में होगा। उद्योगमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक राकेश कालिया के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में पीसीसी सदस्य, जिला ऊना पदयात्रा के संयोजक सतपाल रायजादा एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजीव सैणी ने दी। उन्होंने बताया कि 5 जून को सुबह 10 बजे झलेड़ा से पदयात्रा शुरू होगी।

जिसका पहला ठहराव लाल सिंगी में होगा। जहां से पदयात्रा ऊना के मिनी सचिवालय तक आएगी। यहीं पर भू-अधिग्रहण कानून के विरूद्ध कार्यकर्ताओं एवं लोगों को जागरूक किया जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के पांचा ब्लॉकों में पदयात्रा का कार्यक्रम सफल रहा है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें सहभागिता दर्ज की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को भू-अधिग्रहण कानून के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान आत्महत्या कर रहे है उनकी चिंता सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह बिल लोगों एवं किसानों के हित में है तो सरकार इसे राज्यसभा में पास करवाने से क्यों घबरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, महिला कांगेस, इंटक सहित अन्य संगठन भी इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी, वरूण पुरी, ईशान ओहरी, महेश आंगरा, सुमित शर्मा, नछत्र सिंह, दिनेश शारदा, दिलबर सिंह, विकास, मनी सूरी, अश्वनी, महेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें