फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहनने के लिए आज से पसीना बहाएंगे युवा

विज्ञापन
पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस भर्ती के तैयार पुलिस जवान। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। खाकी पहनने के लिए जिले के युवा बुधवार से पुलिस लाइन झलेड़ा मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में पसीना बहाएंगे। जिले में पुलिस कांस्टेबल के 102 पद भरे जाएंगे। पुलिस विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर डीआईजी उत्तरी जोन सुमेधा द्विवेदी ने मंगलवार को पुलिस लाइन झलेड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डॉक्टर, खेल कोच को जानकारी दी गई। जिले में पुलिस कांस्टेबल के 102 पदों के लिए 13,814 आवेदन मिले हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले में पांच से 15 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

भर्ती के लिए युवाओं केे तय दिन के अनुसार सुबह छह बजे रिपोर्ट करना होगा। इस संबंध में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जानकारी दी जा चुकी है। शारीरिक दक्षता टेस्ट के दौरान पारदर्शिता को लेकर कड़ी निगरानी रहेगी। ड्रोन, केमरे व फिजिकल तौर पर पुलिस कर्मचारी व पर्यवेक्षक निगरानी रखेंगे। जिले में पुरुष जीडी केे 71, महिला के 24, पुरुष चालक सात पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। पुरुष जीडी के पदों के लिए 9981, महिला पदों के लिए 3311, पुरुष चालक के लिए 522 आवेदन मिले हैं। शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए रोजाना 1200 से लेकर 1350 उम्मीदवारों को मैदान बुलाया गया है। भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मौके पर उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा कोविड किट भी बांटी जाएगी। मोबाइल कलेक्शन के लिए भी टीम रहेगी। भर्ती रैली स्थल पर उम्मीदवारों का पंजीकरण किया जाएगा। भर्ती के दौरान कोच के अलावा डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुुर ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। बारिश को लेकर भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन व अन्य माध्यम रहेंगे। उन्होंने शातिर एजेंटों से उम्मीदवारों को सतर्क रहने की अपील की है।
आज 1201 युवा देंगे शारीरिक दक्षता टेस्ट
पुलिस लाइन झलेड़ा मैदान में बुधवार को 1201 युवा शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाए गए हैं। इस दौरान युवाओं को दौड़, ऊंचाई, लांग जंप, हाई जंप समेत कई पड़ाव पार करने होंगे। बता दें कि पुलिस भर्ती के लिए जिले युवा लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें