फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कल 32 विद्यालयों में लगेगी कोवैक्सीन

विज्ञापन
ऊना के बाल स्कूल में विद्यार्थी कोविड टीका लगवाते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए पांच और छह जनवरी को विभिन्न स्थानों पर कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2007 तक जन्मे बच्चे अपना कोविड टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार पांच जनवरी को रावमापा चक्क सराय, जीएचएस जुबेहड़ सरोई, रावमापा कलरूही, रावमापा कटोहड़ खुर्द, जीएचएस कुठेड़ा खैरला, रावमापा नेहरी, रावमापा बुधान, धुंदलां, अरलू, हटली, एसटीडीआर पब्लिक स्कूल गगरेट, रावमापा गगरेट, कुठेड़ा जसवालां, जीएचएस लोहारली, रावमापा खड्ड, रावमापा कुनेरन में विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
पांच जनवरी को परमार इंटरनेशनल स्कूल कैलाश नगर, रावमापा नंगल जरियालां, रावमापा जोह, रावमापा सलोह बेरी, एमबीएम डंगोह खास, रावमापा सनोली, नंगड़ां, जखेड़ा, स्वदेश मेमोरियल मैहतपुर, लोर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, रावमापा डंगोली, रावमापा रैंसरी, सैंट बीडी पब्लिक स्कूल रैंसरी, रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़, रावमापा धमांदरी व जय भारत पब्लिक स्कूल नारी में बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वीरवार छह जनवरी को रावमापा पोलियां पुरोहितां, रावमापा रिपोह मिसरां, रावमापा टकारला, जीएचएस धंधड़ी, जीएचएस बने दी हट्टी, जीएचएस सुईं, जीएचएस भटेहड़, धर्मशाला महंतां, केवी बंगाणा, रावमापा बंगाणा, जीडीसी बंगाणा, डीएवी स्कूल अंबोटा, रावमापा जाडला कोड़ी, रावमापा डंगोह, जीएचएस दियोली, डीएवी दौलतपुर, महादेव दौलतपुर, रावमापा अजनोली में टीकाकरण किया जाएगा। जबकि जीएचएस छतरपुर, रावमापा सासन, जीएचएस बनगढ़, जीएचएस फतेहवाल, रावमापा समूरकलां, सैंट बीडी पब्लिक स्कूल रैंसरी, माऊंट कार्मेल स्कूल रक्कड व एसवीआरएन पब्लिक स्कूल मनोहर मार्किट नारी में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान सभी जरूरी मानकों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा टीकाकरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। किसी प्रकार की खामी मिलने पर उसमें तुरंत सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें