फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के नैहरियां में बिजली का करंट लगने से एक 26 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। खाना
विज्ञापन

बनाने के बाद बर्तन से पानी फेंके जाने के दौरान युवक पास से गुजर रही हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात के लगभग दस बजे नैहरियां रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के नजदीक एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने वाले अफजल पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश खाना बनाने के बाद एक बर्तन में रखा पानी फेंका। बर्तन से फेंका गया पानी पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तार पर गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पानी के जरिये वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। अंब अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें