फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना ऊना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान नवदीप (24) पुत्र मक्खन सिंह निवासी भोरा, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पीरनिगाह मंदिर के पास वाले जंगल में गए तो वहां खैर के पेड़ पर एक युवक के शव को लटकता हुआ मिला। लोगों के पंचायत प्रतिनिधियों के सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। युवक के शव के पास पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया। इसमें मोबाइल और कुछ अन्य सामान मिला।
मोबाइल के कवर के बीच एक आधार कार्ड था, जिससे पता चला कि शव 24 साल के नवदीप का है। थाना सदर के प्रभारी मनोज वालिया ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इसके साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि अन्य संभावनाओं को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की तस्वीर काफी हद कर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें