फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: योग शिक्षिका रजनी बाला ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाभर के विभिन्न स्कूलों में एनएसएस शिविरों में शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश शर्मा सेवानिवृत्त प्रिंसिपल साइंटिस्ट, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और प्रो. देवकला शर्मा सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, हिंदी, राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक रहीं। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और योग सत्र से हुई, जिसमें योग शिक्षिका रजनी बाला ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया। प्रो. देवकला शर्मा ने नैतिक मूल्यों, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा और देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। रावमापा देहलां में शिविर के पांचवें दिन प्रभात फेरी और योगाचार्य राहुल भारद्वाज की ओर से योग-प्राणायाम सत्र आयोजित हुआ। इसके बाद स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक कुलदीप राजपूत व उनकी पत्नी कांता राजपूत ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कुलदीप राजपूत ने कहा कि एनएसएस युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है तथा युवाओं से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें