फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मशरूम की खेती का व्यावसायिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में मशरूम की खेती पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों से 33 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। पूर्व वैज्ञानिक डॉ. विपन कुमार शर्मा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार शर्मा ने मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक पहलुओं पर जानकारी दी तथा कंपोस्ट निर्माण और स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. केएन भारद्वाज ने प्रतिभागियों को मशरूम की खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने प्रगतिशील उत्पादक रॉबिन सैनी के फार्म का भ्रमण कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए। केंद्र की प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. योगिता शर्मा ने मशरूम के मूल्य संवर्धन व परिरक्षण पर प्रकाश डाला। डॉ. हीना कौर और डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रशिक्षार्थियों ने पूरे प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें