फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत

Tue, 24 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
क्षेत्र के तहत गांव गोंदपुर जयचंद में स्थित एक सीमेंट के ब्लॉक बनाने वाले उद्योग में कार्यरत कामगार की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक गोंदपुर स्थित में एक निजी उद्योग में कार्यरत था और मंगलवार को अचानक ही हादसा पेश आया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसर सिंह निवासी गोंदपुर मंगलवार को रोजाना की तरह उद्योग में काम कर रहा था। उद्योग में ब्लॉक बनाने का काम मशीन के माध्यम से चल रहा था कि अचानक केसर सीमेंट के ब्लॉक बनाने वाली क्यूबर मशीन की चपेट में आ गया। केसर की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कामगार उसे बचाने को कूद पड़े, लेकिन केसर सिंह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

घायल केसर सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर अन्य कामगारों के और उद्योग प्रबंधन के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें