लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
हरोली क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला में जहरीला पदार्थ खाने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गोंदपुर जयचंद निवासी एक युवक ने मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।