फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का काम रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के परिसर में शुरू होनी थी हेल्थ लैब
विज्ञापन

मरीजों को कम दामों में टेस्ट करवाने की मिलनी थी सुविधा
बजट को लेकर अभी तक नहीं मिल पाई मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला लोक स्वास्थ्य लैब को स्थापित करने का कार्य रुक गया है। इस लैब में मरीजों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधाएं मुहैया करवाई जानी थी। स्वास्थ्य निदेशालय से मंजूरी के एक वर्ष बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
क्षेत्रीय अस्पताल में धरातल तल पर जिला पब्लिक हेल्थ लैब की सुविधा को शुरू किया जाना था। इस लैब को एनएचएम के तहत बनाया जाना था। लेकिन, अभी तक एनएचएम की तरफ से कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस लैब के मिलने से मरीजों को बेहद कम दामों में विभिन्न प्रकार से टेस्ट करवाने की सुविधा मिलनी है। इस लैब के स्थापित होने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला पब्लिक हेल्थ लैब शुरू करने के लिए बजट को लेकर अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके चलते लैब शुरू करने की प्रक्रिया लटक गई है। लैब स्थापित करने का मकसद मरीजों को एक ही स्थान पर सरकार की तरफ से तय दामों पर विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाना है। वर्तमान में कई टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को अभी भी निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आगामी प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि जिला पब्लिक हेल्थ लैब बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें