फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक बबलू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर अंदौरा स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय लोअर अंदौरा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक ने कहा कि संस्कारों की सीख घर-परिवार से शुरू होकर विद्यालय पहुंचती है। वहां गुरु शिष्यों को तराश कर उसे मूर्त रूप देता है। जब बच्चे के भीतर अनुशासन की आदत हो जाती है तो निश्चित रूप से उसे बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की राह मिल जाती है। इससे पहले स्कूल स्टाफ और बच्चों की ओर से बैंड बाजों के साथ विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती माता को ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से विधायक को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुति से पंडाल में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्याध्यापक सुधीर कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों और शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। मुख्यातिथि सुदर्शन सिंह बबलू ने मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल के मुख्य अध्यापक केशव सिंह, अधिवक्ता विकास कश्यप, कृष्ण देव, प्रधान विजय कुमार, एसएमसी प्रधान कमला देवी, पूर्व प्रधान सुषमा रानी, नरेंद्र गोल्डी, उपप्रधान तरसेम लाल, हर गोविंद डोगरा के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें