फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीत क्षेत्र में 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं पर हो रहा काम : अग्निहोत्री

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को जक्खेवाल में 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में सम्मानित करते आयोजक। ड
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में विशाल इनामी दंगल के समापन में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
विज्ञापन

संत बाबा ढांगू वाले महाराज के मंदिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 35वें विशाल इनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज मंदिर कमेटी की ओर से किया गया था। अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया। उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले महाराज के मंदिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप महाराज की ओर से जारी रखा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत 250 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें से 72 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही बीत क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की एक अन्य जल योजना का कार्य भी चल रहा है। हरोली में जलशक्ति विभाग के तहत 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है, जिनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संत बाबा अनूप ने उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर होशियारपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राज कुमार, जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें