शिक्षा विभाग ने चयनित हुए विद्यार्थियों की सूची जारी की
चयनित बच्चे शुक्रवार को होने वाली चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में लेंगे हिस्सा
बहडाला स्कूल में होगी प्रतियोगिता, सभी स्कूल प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के स्कूलों में भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के नतीजे घोषित किए गए हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों के नाम की सूची जारी हुई है। चयनित किए गए विद्यार्थी बहडाला स्कूल में आठ और नौ नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों में नारा और निबंध लेखन की प्रतियोगिताएं हुई। इसके बाद बीआरसीसी कार्यालय में इससे जुड़े नतीजे घोषित किए गए। नतीजों में सबसे शानदार दर्शन करने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए। चयनित विद्यार्थियों में सातवीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे शामिल हैं। जिन बच्चों का चयन किया गया, उनमें 10 नारा लेखन और 10 निबंध लेखन से जुड़े हैं। अब सभी बच्चे बहडाला स्कूल में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें निबंध लेखन में प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को 500 शब्द का निबंध लिखना होगा। विद्यार्थियों को अपने साथ कार्डबोर्ड, पेन पेंसिल, रंग व इरेज़र भी लानी होगी। प्रतियोगिता की समयावधि एक घंटे की होगी। बच्चों के लिए शीट का प्रबंध प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा।
-
कोट्स
जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए बहडाला स्कूल में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह नौ बजे बहडाला स्कूल पहुंचे। किसी प्रकार की परेशानी या दुविधा होने पर शिक्षा विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
सोम लाल धीमान, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग प्रारंभिक ऊना।