फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामपुर में पुराने पुल की स्लैब तोड़ने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रामपुर में पुराने पुल को तोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुल की स्लैब तोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अगले चरण में स्पैन तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। नए पुल के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुराने पुल को तोड़ने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। स्लैब हटाने के बाद अब स्पैन तोड़ने की तैयारी है। टेंडर लेने वाली कंपनी की टीम अगले चरण के काम में जुट गई है। पुराने पुल को हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए पुल का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।
पुराने पुल की जगह बनने वाला नया पुल 120 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा होगा। इस पुल का निर्माण चार स्पैन में किया जाएगा। पुल के दोनों ओर राहगीरों के लिए डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इससे पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पुल को छह माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही के लिए रामपुर खड्ड में वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि रामपुर पुल के स्पैन को तोड़ने के बाद नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नए पुल का निर्माण तय समय अवधि के भीतर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें