फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सगे भाइयों के परिवारों की पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बदोली गांव में दिवाली की रात दो परिवारों के बीच हुआ खूनी संघर्ष अचानक उपजा विवाद नहीं था, बल्कि इसके पीछे लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि दोनों परिवारों के दादा आपस में सगे भाई थे। इस लिहाज से दोनों पक्ष एक ही खानदान से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, समय के साथ दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और आपसी मनमुटाव ने रंजिश का रूप ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी और विवाद हो चुके थे। आपसी तनातनी के चलते दोनों पक्षों के बीच बातचीत और मेलजोल भी लगभग खत्म हो गया था। एक ही खानदान से होने के बावजूद दोनों परिवारों के बीच रिश्तों में कड़वाहट लगातार बढ़ती रही।
पुरानी पारिवारिक रंजिश का इस तरह खूनी संघर्ष में बदल जाना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस खानदान के बुजुर्गों ने कभी आपस में भाईचारे का रिश्ता साझा किया था, उसी परिवार की अगली पीढ़ी के बीच बढ़ती तल्खी का अंत दो जिंदगियों के खत्म होने के रूप में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें