फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भैया दूज पर महिला से वसूला किराया, बाद में लौटाए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। भैया दूज पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से महिलाओं के लिए यात्रा पर छूट की घोषणा के बावजूद बिलासपुर डिपो की एक बस में महिला यात्री से पूरा किराया वसूल लिया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना बिलासपुर डिपो की लुधियाना जा रही बस में हुई, जिसमें कुछ महिलाएं बिलासपुर से लठियाणी तक सफर कर रही थीं।

यात्रा के दौरान एक महिला यात्री ने परिचालक को बताया कि भैया दूज पर महिलाओं को किराये में छूट दी गई है, जिस पर परिचालक ने जवाब दिया कि उसे इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, जब मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया तो विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। डिपो प्रशासन की ओर से संबंधित परिचालक को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसके बाद उसने महिला को अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि भविष्य में ऐसे मामलों से बचने के लिए परिचालकों को समय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और सरकार की राहत योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें