फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थ्रोबाल चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे खिलाड़ियाें का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। थ्रोबाल सब जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे खिलाड़ियों का शुक्रवार को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों और छात्र–छात्राओं ने खिलाड़ियों का पुष्पमालाओं और तालियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोच एवं खेल शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की प्रशंसा की तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें