फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं जाने देंगे : कालिया

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नंगल डैंम पर धरने पर बैठे आप कार्याकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। हरियाणा को नंगल डैम से 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी दिए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के बीच आम आदमी पार्टी का धरना सोमवार को भी जारी रहा। जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और वहां से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का आदेश आ सकता है, नंगल डैम पर हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन

साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई कि पंजाब पुलिस को हटाकर डैम पर सीआरपीएफ तैनात की जा सकती है। इन अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नेता डॉ. संजीव गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डैम पर जुटे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान ट्रक यूनियन नंगल के अध्यक्ष रोहित कालिया और आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चोपड़ा ने दो टूक कहा कि पंजाब से हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं जाने देंगे, चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नंगल डैम पर सीआरपीएफ की तैनाती होती है तो वे गोली खाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। धरने में हितेष शर्मा, मनजोत सिंह, सन्नी कुमार, मोहित दीवान, एडवोकेट निशांत गुप्ता, मुकेश वर्मा, जसविंद्र भाटिया सहित अन्य पार्टी सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें