फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर क्षेत्र में पांच हजार पौधे लगा करेंगे धरा का शृंगार : अभिषेक

विज्ञापन
मैहतपुर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते डॉ कोमल मलिक। स्रोत आयोजक - फोटो : रूसी नागरिकों से पूछताछ करते 50 शैया के ईएमओ डॉ. रविंद्र शाहू।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं ने लिया संकल्प
विज्ञापन

मानसून के आगमन पर शुरू होगा पौधारोपण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर और आसपास की ग्राम पंचायतों में 5000 पौधे लगाकर धरा का शृंगार किया जाएगा। पेड़ हमारा भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी अभिषेक कौशल ने बताया कि अभी वे स्ट्रीट डॉग्स पर काम करते आ रहे हैं। कुछ बुद्धिजीवी नागरिकों के सुझाव पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पेड़ हमारा भविष्य कार्यक्रम का आगाज उद्यमी बीएन कश्यप तथा डॉ. कोमल मालिक ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन पर पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 5 हजार विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे जाएंगे। इनमें से अगर दो हजार पौधे भी सुरक्षित रहते हैं तो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 2000 पौधों से हमारे इस क्षेत्र के वातावरण में परिवर्तन हो सकता है। अभिषेक कौशल ने कहा कि अभी तक तो वे स्ट्रीट डॉग्स पर ही काम कर रहे हैं। करीब सात से आठ दर्जन कुत्तों की नसबंदी करवा चुके हैं और करीब इतने की कुत्तों को रेबीज के इंजेक्शन लगाने का कार्य किया गया है।

धार्मिक मान्यता : आषाढ़ माह में पीपल, बरगद, नीम, आंवला, अशोक, तुलसी तथा बिल्वपत्र के पौधे लगाने की परंपरा है। इस समय बारिश का मौसम होने से पौधों को पानी मिलता रहता है और वे जल्दी बड़े होते हैं। पुराणों के अनुसार पेड़ पौधे लगाने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्यमी सीएस कपूर, दीप शर्मा, शम्मी जैन, अनु, राज कुमार, घायल बेजुबानों की सेवा में जुटी संस्था राधा माधव सेवा केंद्र के अध्यक्ष वरुण शर्मा सहित अनेक लोगों ने अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें