फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के नायली में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण कमेटी की बैठक के उपरांत उपस्थित - फोटो : घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करती फॉरेंसिक टीम।
विज्ञापन
नायली में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण कमेटी की बैठक में चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली के गांव नायली में शुक्रवार को ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें गर्मियों में होने वाली बीमारियों, विशेषकर तपेदिक, डायरिया, हैजा और टाइफाइड को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से अंजना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज रानी, आशा वर्कर परवीन कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। वक्ताओं ने बताया कि गर्मियों में इन रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है लेकिन यदि समय रहते साफ-सफाई और सतर्कता बरती जाए तो इनसे प्रभावी ढंग से बचाव संभव है।
उपप्रधान अजय शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। हम सभी को मिलकर अपने घर, आंगन और पूरे गांव को साफ-सुथरा रखना चाहिए ताकि हम बीमारियों से दूर रहें। साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर समाज को मजबूत बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उर्वशी देवी, रानी शर्मा, सुषमा देवी, राजेंद्र कुमार, मनु और चंचला देवी सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में अपनाएंगी और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें