फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपों से छेड़छाड़ पर आधा दर्जन नल सील

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/लठियाणी
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
आईपीएच विभाग ने लोगों की पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत लठियाणी में छापामारी की। कनिष्ठ अभियंता राज कुमार के नेतृत्व में की छापामारी के दौरान विभाग ने पेयजल पाइपों से छेड़छाड़ करने पर करीब आधा दर्जन लोगों के नलों को सील कर दिया। 
विज्ञापन


अचानक हुई कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए जो विभाग की ओर से नल लगाए गए हैं, यदि उन नलों से कोई भी उपभोक्ता पानी का दुरुपयोग करता पकड़ा जाता है तो ऐसे लोगों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। जो पेयजल उपभोक्ता पाइप और टुल्लू पंप लगाकर पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनका नल सील किया जाएगा।  लाइन में नल के साथ लगा टुल्लू पंप और पाइपें भी जब्त कर ली जाएंगी। उन्होंनेे लोगों से कहा कि पानी का पेयजल के लिए ही उपयोग करें, जिससे क्षेत्र में लोगों को पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग की लाइनों से छेड़छाड़ करने वालों तथा पानी का दुरुपयोग करने वालों के नल सील किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें