फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कैंटर पेड़ से टकराया, चार घायल

Thu, 01 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जट्टपुर में सड़क हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हादसा उस समय पेश आया, जब एक बेकाबू कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जट्टपुर गांव में बुधवार रात एक कैंटर संतोषगढ़ रोड पर जा रहा था कि जट्टपुर पहुंचने पर अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में कैंटर में सभी सवार मवासिंधिया निवासी बृज मोहन (23), निशांत कुमार, धर्मपाल और सुखविंद्र (32) को गंभीर चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया ग्या है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। घायलों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें