फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चौकीमन्यार कॉलेज में लगाया मतदाता पंजीकरण शिविर

Sun, 27 Jul 2025 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शनिवार को महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण को लेकर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी अनीता देवी मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत ऐसे पात्र विद्यार्थी जिन्होंने अर्हता तिथि एक जुलाई 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या जिनका जन्म दिनांक एक जुलाई 2007 और इससे पूर्व हुआ और अभी तक नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है। उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें महाविद्यालय के पात्र 14 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया ताकि आगामी निर्वाचनों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब कैंपस एंबेसेडर दिशा कुमारी एवं करण वीर ने नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में पंजीकरण के लिए आवेदन करने में उनका
विज्ञापन

मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने निर्वाचन आयोग की इस पहल की सराहना की और सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वे चुनाव आयोग द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें