फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रावण अष्टमी मेला ... दूसरे दिन चिंतपूर्णी मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 27 Jul 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन लाइनों में लगे श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं से परेशान हुए श्रद्धालु, बोले- लाइनें में गलत तरीके से घुस रहे लोग
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को पांच घंटे से अधिक समय लाइनों में खड़े होकर किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया । मंदिर में सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं को 5 घंटे से अधिक समय लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा । फगवाड़ा से आए श्रद्धालु प्रीति, सुमन, रंजना, रमा, अतुल कुमार ने बताया कि दोपहर तक व्यवस्थाएं भी ढीली रही और लाइनें चल नहीं रही थी। क्योंकि लाइनों में कई श्रद्धालु गलत तरीके से घुस रहे थे।
विज्ञापन

लगभग ढाई घंटे लाइनें खड़ी ही रहीं। बाद में पुलिस वालों ने सख्ती की तो लाइनें सुचारु हुईं। गौरतलब है कि व्यवस्थाओं में ढीलापन होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगर लाइनों में अधिकारियों की मूवमेंट बराबर रहे तो कर्मचारी भी मुस्तैदी से कार्य करते हैं और व्यवस्थाएं बनी रहती हैं। आने वाले दिनों में भीड़ और भी बढ़ेगी, जो प्रशासन के लिए चुनौती है । क्षेत्र के होटल और धर्मशालाएं यात्रियों से भरी हुई हैं। कई जगह कमरों का किराया भी पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा बताया जा रहा है। सुबह 12 : 30 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इस कारण सुबह तक तो लाइनों का आकार सामान्य रहा, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद लाइनों की दूरी काफी बढ़ गई थी। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि दूसरे मेले के दिन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी लगाई। मंदिर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जहां भी कमी पाई जा रही है, तो उसे तुरंत सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें