फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भरवाईं चौक पर वोल्वो बस खराब, दिनभर लगता रहा लंबा जाम

विज्ञापन
ऊना जिला के तहत आते भरवाईं चौक पर खराब हुई एचआरटीसी की वोल्वो बस। संवाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही थी बस, चक्के जाम होने से हटाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


क्रॉसर
सुबह 2:30 बजे हुई खराब, ठंठ से ठिठुरने को मजबूर हुए यात्री
शाम चार बजे तक सड़क पर खड़ी थी बस, यात्री दूसरी बस में भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक वोल्वो बस शनिवार रात 2:30 बजे खराब हो गई।भरवाईं मुख्य चौक में अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। ठंड के बीच यात्रियों को बस में ही इंतज़ार करना पड़ा। बाद में विभाग ने दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
बताया जा रहा है कि बस की प्रेशर पाइप में खराबी आने से चक्के जाम हो गए, जिसके चलते धर्मशाला–चंडीगढ़ और धर्मशाला–जालंधर हाईवे पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। कई निजी व सरकारी बसें भी समय पर नहीं पहुंच सकीं। ठंड के कारण यात्रियों विशेषकर छोटे बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने एचआरटीसी की मेंटेनेंस व्यवस्था पर नाराज़गी भी जताई।
विज्ञापन

चालक ने अधिकारियों को जानकारी दी। परिवहन विभाग की ओर से मेकेनिक मौके पर भेजा गया, लेकिन शाम तक बस को ठीक नहीं किया जा सका। चक्के जाम होने की वजह से क्रेन मंगाने के बावजूद बस को साइड में नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों की सूचना पर चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और दिनभर ट्रैफिक सुचारू करने में जुटी रही।
विज्ञापन

दोनों ओर एक किलोमीटर लंबा जाम
मुख्य हाईवे होने के कारण भरवाईं चौक पर दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बस को साइड में करने के लिए क्रेन मंगवाई गई थी, लेकिन चक्के जाम होने से उसे हटाया नहीं जा सका। मेकेनिक बस की मरम्मत में लगा हुआ है। ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। -महिंद्र सोनी, ट्रैफिक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें