ऊना। जिले में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविरों में स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा आत्मविश्वास, लग्न और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
देहलां में शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी और योग सत्र से हुई, इसके बाद विद्यालय परिसर की सफाई की गई। तलमेहड़ा स्कूल में अंतिम दिन प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना व स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक सुखदेव सिंह धीमान ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की।
नैहरियां स्कूल में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जबकि दियाड़ा स्कूल में सतीश शर्मा ने एनएसएस का इतिहास और सफलता के टिप्स बताए। चौकीमन्यार स्कूल में स्वयंसेवियों से समाज सेवा में सीखे अनुभवों को अपनाने का आह्वान किया गया। संवाद