फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल पर कार्य करना जरूरी : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में जोगी पंगा स्थित कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

इसमें संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और आने वाले चुनाव की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं।
यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रहेगा तो किसी भी चुनाव में सफलता निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता के बीच सक्रिय रहें।
लोगों की समस्याओं को सुनें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही ढंग से घर-घर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, केवल कृष्ण शर्मा के अलावा सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें