फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिमला समर फेस्टिवल में दमखम दिखाएंगे ऊना के वॉलीबाल खिलाड़ी

Sat, 06 Jun 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के वॉलीबाल खिलाड़ी शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल-2026 के तहत आठ से 12 जून तक पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला अंडर-21 वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिषद शिमला और जिला प्रशासन शिमला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को सूचना जारी की गई है। वहीं उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं उपनिदेशक स्कूल शिक्षा ऊना ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पात्र खिलाड़ियों तक सूचना पहुंचाने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक चयनित टीम भाग लेगी। इच्छुक अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल में भाग लेकर टीम में स्थान प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पांच क्वार्टर फाइनलिस्ट टीमों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी विभिन्न श्रेणियों में पांच-पांच हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

चैंपियनशिप के सभी मुकाबले शिमला के संजौली स्थित म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। आयोजन समिति की ओर से सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए नि:शुल्क आवास, यात्रा भत्ता (टीए), दैनिक भत्ता (डीए) तथा टी-शर्ट की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


उपनिदेशक स्कूल शिक्षा ऊना अनिल तक्खी ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों से पात्र खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की जानकारी देने तथा चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें