फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवक के अपहरण, पिटाई मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी इकाई के भाजपा के अध्यक्ष बोले, पुलिस की कार्य प्रणाली संतोषजनक नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर ने देहला गांव में संतोषगढ़ निवासी युवक के अपहरण व पिटाई मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्षता से काम करती तो आरोपी अब तक सलाखों के पीछे होते।



मंगलवार शाम को आयोजित भाजपा शहरी इकाई की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा नगरवासियों के साथ आंदोलन करेगी। राजेश प्रभाकर ने कहा कि दिनदहाड़े अपहरण व मारपीट की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं और माफिया के बढ़ते हौसले चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस से कड़ी व पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में महामंत्री महेश चब्बा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शादिलाल शर्मा, बुधराम, देवी लाल, परमेश शर्मा, संतोख सिंह सैनी, हर्ष चब्बा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें