फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग को विकास की आधारशिला मानते थे वीरभद्र सिंह: कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। वीरभद्र सिंह उद्योग को विकास की आधारशिला मानते थे। यह बात ऊना जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर बीएन कश्यप ने मैहतपुर के सेवा सदन में आयोजित शोक सभा के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में वीरभद्र सिंह का प्रमुख योगदान रहा है। उनकी बदौलत जिले में उद्योगों का विकास संभव हो पाया है। कश्यप ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल न केवल ऊना जिला बल्कि समूचे हिमाचल में औद्योगिक क्रांति की शुरूआत हुई। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, मैहतपुर, टाहलीवाल समेत प्रदेश के कई औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हुआ है।
मैहतपुर और टाहलीवाल के उद्योगपतियों ने कहा कि वीरभद्र अनंत काल तक लोगों के दिलों में राज करते रहेंगे। शोक सभा में सीएस कपूर, उद्यमी एचपी सिंह, सीआर कौशल, अनिल दत्त, अभिषेक कौशल, राकेश कौशल, राजेंद्र जोशी, वेद प्रकाश हरी, विजय शर्मा, नरेश कुमार, मनजीत नामधारी, अंकित सांघी तेनाज, सुशील मल्होत्रा, नीरज राठौर सहित कई अन्य उद्यमियों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें