जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 74 वाहनों के चालान किए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि इनमें से 60 चालानों का मौका पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 19200 रुपये वसूल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 16 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, तीन बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, नौ बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर, 14 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, दो लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो अत्यधिक गति से वाहन चलाने पर, एक वाहन चलाते समय नशा करने पर, एक क्षमता से अधिक भार का ढुलान करने पर, एक वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, 15 दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, एक पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, तीन खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, एक मालवाहक वाहन में सवारियां ढोने पर, जबकि दो चालान नाबालिगों की ओर से वाहन चलाने पर किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 6 चालान किए गए हैं।