फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम को लेकर बने ठोस नीति

Sat, 03 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूसा प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर ऊना महाविद्यालय में चल रही एबीवीपी कार्यकर्ताओं की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को परिषद के कार्यकर्ता बबलू और प्रिया हड़ताल पर बैठ गए हैं, जबकि इससे पहले इकाई सचिव कामेश और कार्यकर्ता शिवानी भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विज्ञापन


इकाई सचिव कामेश ने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन भी इस विषय पर मौन धारण किए हुए हैं और छात्रों को मात्र आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ने पर विवश हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, लेकिन इस कमेटी का रवैया भी सकारात्मक नहीं दिख रहा है।

विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन एक-दूसरे पर परीक्षा परिणाम को लेकर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसा के तहत घोषित परिणाम से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने बीएससी, बीकॉम और बीए के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट सही ढंग से बनाकर घोषित करने की मांग की है। इस अवसर पर परिषद के अविनीश, प्रिया, पूजा, ज्योति, अमृत, दीपा, विशेष कुमार, प्रीती, सौरभ, प्रिया सैणी, संदीप, रजनीश, मोनिका, बबलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें