फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चेतावनी के बाद भी स्वां नदी में उतारी पिकअप, तीन सवार बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। रविवार को हुई बारिश के बाद उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा में स्वां नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। चेतावनी के बावजूद एक पिकअप ट्राला के चालक ने नदी पार करने का प्रयास किया लेकिन बीच धारा में वाहन तेज बहाव में फंस गया।
विज्ञापन

ट्राले में चालक सहित तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता और राहत अभियान से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिम फ्लिंट क्रशर के प्रबंधक राहुल जसवाल ने चालक को नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर दिखाते हुए वाहन वापस ले जाने की सलाह दी थी।
इसके बावजूद चालक ने पिकअप को नदी में उतार दिया और कुछ ही दूरी पर वाहन बीच धारा में फंस गया। स्थिति गंभीर होते देख राहुल जसवाल ने तुरंत जेसीबी मशीन मौके पर भेजी। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले को बाहर निकाला गया और उसमें सवार तीनों लोगों को सकुशल सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वां नदी के संवेदनशील पार मार्गों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
उनका कहना है कि बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने पर ऐसे मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बंद करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह ने लोगों से बरसात के दौरान स्वां नदी, खड्डों और नालों को पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के समय जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें