फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अविवाहित व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना )। उपमंडल गगरेट के निकटवर्ती गांव के एक 45 वर्षीय अविवाहित अधेड़ की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। वह पेशे से ट्रक चालक था। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। गगरेट पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति परविंदर रविवार सुबह घर पर ही था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी और बात की तो उसने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसकी जानकारी तत्काल गगरेट पुलिस को दी गई। मृतक की मां के अनुसार आखिर किस वजह से परविंदर ने जहरीला पदार्थ खाया, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। परविंदर अभी तक अविवाहित था। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें