फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बहडाला में अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Fri, 04 Sep 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहडाला में अंडर-14 बाल वर्ग की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में ऊना जोन के 28 विद्यालयों के 314 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतपाल रायजादा ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश जसवाल और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और वालीबाल के रोमांचक मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें