फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 38 डिग्री सेल्सियस रहा ऊना का तापमान

Sun, 21 Jun 2026 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही तथा अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों और छायादार स्थानों में रहने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान पिछले दिनों की तुलना में बहुत अधिक नहीं रहा लेकिन हवा में नमी बढ़ने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों, फलों और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में जिले में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें