फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Fri, 05 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
ऊना के पेखूबेला में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में 28वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा ऊना भूप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि संकुल प्रतियोगिता में सात नवोदय विद्यालयों हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, सोलन, मंडी और ऊना के 244 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि भूप सिंह ने कहा कि खेलें हमें सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं रखतीं, बल्कि अनुशासित भी बनाती हैं। आज की युवा पीढ़ी आउटडोर खेलों की बजाए इंडोर खेलों तक ही सीमित रह गई है। आउटडोर गेम्स से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए हमें खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही बदले की भावना से खेलों को नहीं खेलना चाहिए। खेलों में हार-जीत होना निश्चित है, इसलिए किसी भी तरह का द्वेष न रखें। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस अवसर पर ओवर ऑल ट्रॉफी का खिताब जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना ने जीता और उपविजेता का खिताब जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन ने हासिल किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें